Monday, September 8, 2025

विदेशों में अनुचित हिरासत से अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा के प्रयासों को मज़बूत करने के लिए कार्यकारी आदेश

Department of State United States of America

अनुवादअमेरिकी विदेश विभाग केसौजन्य से



अमेरिकी विदेश मंत्रालय
प्रेस वक्तव्य
विदेश मंत्री मार्को रूबियो
सितंबर 5, 2025

राष्ट्रपति ट्रंप ने आज एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें विदेशों में अमेरिकियों को अनुचित रूप से हिरासत में लेने वालों पर नए नतीजे थोपने का अभूतपूर्व प्रावधान है। इस कार्यकारी आदेश के तहत अनुचित हिरासत के राज्य प्रायोजक के रूप में नामित तत्वों को आर्थिक प्रतिबंधों, वीज़ा प्रतिबंधों और विदेशी सहायता प्रतिबंधों सहित कठोर दंड का, और अमेरिकी पासपोर्ट धारकों को यात्रा प्रतिबंधों सामना करना पड़ सकता है। आतंकवाद के राज्य प्रायोजक की श्रेणी की तरह ही, कोई भी देश इस सूची में शामिल नहीं होना चाहेगा।

मूल बात: अगर कोई किसी अमेरिकी को सौदेबाज़ी का साधन बनाता है, तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह प्रशासन न केवल अमेरिका को सबसे आगे रख रहा है, बल्कि अमेरिकियों को भी सबसे आगे रख रहा है।


मूल स्रोत: https://www.state.gov/releases/office-of-the-spokesperson/2025/09/executive-order-strengthening-efforts-to-protect-u-s-nationals-from-wrongful-detention-abroad

अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।


This email was sent to stevenmagallanes520.nims@blogger.com using GovDelivery Communications Cloud on behalf of: Department of State Office of International Media Engagement · 2201 C Street, NW · Washington, DC · 20520 GovDelivery logo

No comments:

Page List

Blog Archive

Search This Blog

SI:CYMI | Wynner, Wynner

And more from the U.S. Open. ...