Monday, September 8, 2025

फ़ैक्ट शीट: राष्ट्रपति डोनल्ड जे. ट्रंप ने अमेरिकी नागरिकों को विदेशों में अनुचित हिरासत से बचाने के प्रयासों को मज़बूत किया

Department of State United States of America

अनुवादअमेरिकी विदेश विभाग केसौजन्य से



व्हाइट हाउस
सितंबर 5, 2025

अनुचित हिरासत का मुक़ाबला: आज, राष्ट्रपति डोनल्ड जे. ट्रंप ने अमेरिकी नागरिकों को विदेशों में अनुचित हिरासत से बचाने के प्रयासों को बढ़ाने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें ऐसी गतिविधियों में शामिल विदेशी सरकारों के खिलाफ़ कड़े कदमों का प्रावधान है।

  • यह आदेश विदेश मंत्री को किसी भी विदेशी राष्ट्र को अमेरिकी नागरिकों की अनुचित हिरासत के मामले में उनकी संलिप्तता या समर्थन के आधार पर अनुचित हिरासत का राज्य प्रायोजक घोषित करने का अधिकार देता है।
  • यह आदेश विदेश मंत्री को राज्य प्रायोजक घोषित देशों के संबंध में उपयुक्त कार्रवाई करने का निर्देश देता है, जिसमें प्रतिबंध, उन देशों के नागरिकों की अस्वीकार्यता, यात्रा प्रतिबंध, निर्यात नियंत्रण और मौजूदा क़ानूनों के तहत अन्य कदम शामिल हैं, ताकि अनुचित हिरासत को रोका जा सके और उसका जवाब दिया जा सके।
  • यह आदेश विदेश मंत्री को किसी विदेशी सरकार द्वारा अनुचित रूप से हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिकों को रिहा करने, अनुचित हिरासत से संबंधित नेतृत्व या नीतियों में बदलाव लाने और भविष्य में उल्लंघनों के खिलाफ़ विश्वसनीय आश्वासन देने पर उस देश के राज्य प्रायोजक के दर्जे को समाप्त करने की अनुमति देता है।
  • यह आदेश किसी बड़े इलाक़े को नियंत्रित करने वाली संस्थाओं पर भी लागू होता है, भले ही उन्हें सरकार के रूप में मान्यता प्राप्त न हो, ताकि अनुचित हिरासत से जुड़े से गैर-राज्य तत्वों से निपटा जा सके।

अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा: राष्ट्रपति ट्रंप विदेशी विरोधियों द्वारा अमेरिकी संप्रभुता और नेतृत्व को कमज़ोर करने के लिए दबावकारी रणनीति के रूप में अनुचित हिरासत के बढ़ते उपयोग से निपट रहे हैं।

  • बाइडेन प्रशासन के दौरान, हमारे विरोधियों ने यह सीख लिया कि वे अमेरिकियों को सौदेबाज़ी के साधन के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं और उनके खिलाफ़ बहुत कम या कुछ भी नहीं किया जा सकता।
  • बाइडेन की कमज़ोरी के कारण उन चार वर्षों में छुड़ाए गए अमेरिकियों की तुलना में 24 और अमेरिकियों को बंदी बनाया गया।
  • अनुचित हिरासत क़ानून के शासन का उल्लंघन है और इससे अमेरिकी नागरिकों का शोषण होता है, और रूस में मार्क फ़ोगल की हिरासत जैसे मामले तीन साल से ज़्यादा समय तक चले।
  • यह आदेश विदेश मंत्री को विदेशों में अमेरिकियों की सुरक्षा के लिए ऐसे विरोधियों के खिलाफ़ मौजूदा उपायों का इस्तेमाल करने और उनकी इस दबावकारी रणनीति का आगे बढ़कर मुक़ाबला करने की क्षमता प्रदान करता है।

अमेरिकी संप्रभुता को क़ायम रखना: राष्ट्रपति ट्रंप विदेश में अनुचित हिरासत में लिए गए प्रत्येक अमेरिकी को घर वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • राष्ट्रपति ट्रंप हमेशा एक मज़बूत अमेरिका फ़र्स्ट विदेश नीति के पक्षधर रहे हैं जो विरोधियों को अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने से रोकती है।
  • दोबारा पदभार संभालने के बाद से, राष्ट्रपति ट्रंप और उनके प्रशासन ने विदेशों में हिरासत में लिए गए 72 अमेरिकियों को रिहा कराया है, जिनमें शामिल हैं:
    • मार्क फ़ोगल—एक अमेरिकी शिक्षक, जिन्हें वर्षों तक अनुचित रूप से रूसी जेल में रखा गया था—फरवरी में घर लौट आए, और फ़ोगल की 95 वर्षीय मां मालफ़ाइन से किया राष्ट्रपति ट्रंप का वादा पूरा हुआ।
    • कसेनिया केरेलिना—एक अमेरिकी बैले डांसर, जिन्हें 14 महीने तक एक रूसी क़ैदी बस्ती में अनुचित हिरासत में रखा गया था—अप्रैल में घर लौट आईं।
    • कीथ सीगल—हमास द्वारा 484 दिनों तक बंधक बनाकर रखे गए अमेरिकी—जिनकी फ़रवरी में रिहाई हुई।
    • जॉर्ज ग्लेज़मैन—तालिबान द्वारा अफ़ग़ानिस्तान में 836 दिनों तक बंधक बनाकर रखे गए अमेरिकी—जिनकी मार्च में रिहाई हुई। उनसे पहले अमेरिकी नागरिक रायन कॉर्बेट और विलियम मैक्केंटी उसी रात रिहा किए गए जब राष्ट्रपति ट्रंप ने दूसरी बार पदभार संभाला था।
    • एडन अलेक्ज़ेंडर—हमास द्वारा 584 दिनों तक बंधक बनाकर रखे गए दोहरी नागरिकता वाले अमेरिकी-इज़रायली—जुलाई में घर लौट आए।

मूल स्रोत: https://www.whitehouse.gov/fact-sheets/2025/09/fact-sheet-president-donald-j-trump-strengthens-efforts-to-protect-u-s-nationals-from-wrongful-detention-abroad/.

अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।

 


This email was sent to stevenmagallanes520.nims@blogger.com using GovDelivery Communications Cloud on behalf of: Department of State Office of International Media Engagement · 2201 C Street, NW · Washington, DC · 20520 GovDelivery logo

No comments:

Page List

Blog Archive

Search This Blog

You Didn’t Complete Your Order

You recently saw my presentation about the next Super Boom. Dear Re...