Tuesday, September 15, 2026

अमेरिका ने प्रतिबंधों से बचने में ईरान की मदद करने वाले वीटीबी बैंक पर प्रतिबंध लगाया

Department of State United States of America

अनुवादअमेरिकी विदेश विभाग केसौजन्य से



अमेरिकी विदेश मंत्रालय
प्रवक्ता का कार्यालय
प्रवक्ता टॉमी पिगट का बयान
सितंबर 14, 2026

अमेरिका ने रूस के सबसे बड़े वित्तीय संस्थानों में से एक वीटीबी बैंक पर ईरान को प्रतिबंधों से बचने और आतंकवाद को समर्थन जारी रखने में मदद करने के आरोप में प्रतिबंध लगा दिया है। वीटीबी बैंक ने ईरान में अपने कार्यालय खोले, प्रतिबंधित ईरानी वित्तीय संस्थानों के साथ बैंकिंग संबंध स्थापित किए और अरबों डॉलर की ईरानी परिसंपत्तियों के लेनदेन में सहायता की।

अमेरिका उन वित्तीय जीवनरेखाओं को काटने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है जिनकी मदद से ईरानी शासन आतंकवाद का वित्तपोषण करता है, क्षेत्र में अस्थिरता फैलाता है और अमेरिका की आर्थिक सुरक्षा के लिए ख़तरा पैदा करता है।

आज की कार्रवाई उन सरकारों और वित्तीय संस्थानों को एक साफ़ संदेश देती है जो ऐसी व्यवस्थाओं पर विचार कर रहे हैं: ईरान को प्रतिबंधों से बचने में मदद करने की किसी भी कोशिश के गंभीर नतीजे होंगे, जिसमें अमेरिकी वित्तीय प्रतिबंधों के दायरे में आना शामिल है।

अमेरिका ईरानी शासन को अलग-थलग करने के लिए अपने पास मौजूद हर कूटनीतिक और आर्थिक साधन का इस्तेमाल करता रहेगा। हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से शांति और सुरक्षा के लिए ख़तरा बने ईरानी शासन की वित्तीय जीवनरेखाओं को काटने की इस कोशिश में शामिल होने का आह्वान करते हैं।

आज की कार्रवाई कार्यकारी आदेश (ई.ओ.) 13902 के तहत की जा रही है, जो ईरान की अर्थव्यवस्था के वित्तीय क्षेत्र को निशाना बनाता है और ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट को आगे बढ़ाता है। यह एक ऐसा अभियान है जिसका मक़सद ईरानी शासन को उन वित्तीय जीवनरेखाओं से पूरी तरह अलग-थलग करना है जो उसके बुरे व्यवहार को बनाए रखती हैं। अधिक जानकारी के लिए कृपया वित्त मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति देखें।


मूल स्रोत: https://www.state.gov/releases/office-of-the-spokesman/2026/09/u-s-sanctions-vtb-bank-for-aiding-irans-sanctions-evasion

अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।


This email was sent to stevenmagallanes520.nims@blogger.com using Granicus Communications Cloud on behalf of: Department of State Office of International Media Engagement · 2201 C Street, NW · Washington, DC · 20520 Granicus Communications logo

No comments:

Page List

Blog Archive

Search This Blog