Thursday, June 4, 2026

तियानमेन स्क़्वायर नरसंहार की 37वीं बरसी

Department of State United States of America

अनुवादअमेरिकी विदेश विभाग केसौजन्य से



अमेरिकी विदेश मंत्रालय
प्रेस वक्तव्य
मार्को रूबियो, विदेश मंत्री
जून 3, 2026

4 जून को दुनिया उस घटना के 37 साल पूरे होने को याद कर रही है, जब चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने सैनिकों को तियानमेन स्क़्वायर और उसके आस-पास जमा हज़ारों शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर हमला करने का आदेश दिया था। उस दिन अपनी जान गंवाने वाले चीनी छात्र, मज़दूर और अन्य आम नागरिक अपने नैसर्गिक अधिकारों का प्रयोग करने के लिए वहां जमा हुए थे, तथा लोकतांत्रिक सुधार किए जाने और भ्रष्टाचार के लिए जवाबदेही तय किए जाने की मांग कर रहे थे। हम उनके जीवन को याद करते हैं और उनकी विरासत का सम्मान करते हैं। कोई भी सेंसरशिप अतीत को मिटा नहीं सकती। जिन लोगों ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण सभा के अपने अहरणीय अधिकारों को बनाए रखने के लिए अपना बलिदान दिया, उन्हें एक दिन न्याय अवश्य मिलेगा।


मूल स्रोत: https://www.state.gov/releases/office-of-the-spokesperson/2026/06/the-37th-anniversary-of-the-tiananmen-square-massacre

अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।


This email was sent to stevenmagallanes520.nims@blogger.com using GovDelivery Communications Cloud on behalf of: Department of State Office of International Media Engagement · 2201 C Street, NW · Washington, DC · 20520 GovDelivery logo

No comments:

Page List

Blog Archive

Search This Blog

🏟️ Big swings in Week 5 bowl projections

Plus, 15 thoughts on Week 4, the transfer portal players of the week, and what's next for the PCSA. ...