Tuesday, July 7, 2026

चीन द्वारा प्रशांत महासागर में परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण

Department of State United States of America

अनुवादअमेरिकी विदेश विभाग केसौजन्य से



अमेरिकी विदेश मंत्रालय
प्रवक्ता का कार्यालय
प्रेस वक्तव्य
थॉमस “टॉमी” पिगट, प्रवक्ता
जुलाई 6, 2026

अमेरिका ने चीन द्वारा एक पनडुब्बी से अंतरमहाद्वीपीय मारक क्षमता वाले हथियार रहित बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण प्रक्षेपण की निगरानी की, जो दक्षिणी प्रशांत महासागर में जाकर गिरी।

ऐसे समय में जब अमेरिका परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने के लिए पहले से कहीं ज़्यादा कोशिश कर रहा है, चीन इसके ठीक उलट काम कर रहा है। बीजिंग द्वारा अपने परमाणु ज़खीरे का तेज़ी और अपारदर्शी तरीके से विस्तार इस क्षेत्र और पूरी दुनिया के लिए गहरी चिंता का विषय है। हम चीन से लगातार आग्रह करते रहे हैं कि वह हथियार नियंत्रण पर सार्थक वार्ताओं में शामिल हो तथा अंतरमहाद्वीपीय मारक क्षमता वाली सभी बैलिस्टिक मिसाइलों और अंतरिक्षीय प्रक्षेपणों के संबंध में एक नियमबद्ध पूर्व-सूचना तंत्र अपनाने की प्रतिबद्धता जताए, जैसा कि सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों (पी5) में से बाक़ी देश करते हैं।

अमेरिका अपने सहयोगी देशों और साझेदारों के प्रति अपनी रक्षा प्रतिबद्धताओं पर दृढ़तापूर्वक क़ायम है।


मूल स्रोत: https://www.state.gov/releases/office-of-the-spokesperson/2026/07/china-launches-nuclear-capable-ballistic-missile-into-pacific-ocean/

अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।


This email was sent to stevenmagallanes520.nims@blogger.com using Granicus Communications Cloud on behalf of: Department of State Office of International Media Engagement · 2201 C Street, NW · Washington, DC · 20520 GovDelivery logo

No comments:

Page List

Blog Archive

Search This Blog

20 Stocks to Sell Now

These 20 stocks triggered Wall Street’s biggest red flags. ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ...