Saturday, June 27, 2026

अमेरिका, इज़रायल और लेबनान ने त्रिपक्षीय फ़्रेमवर्क पर हस्ताक्षर किए

Department of State United States of America

अनुवादअमेरिकी विदेश विभाग केसौजन्य से



अमेरिकी विदेश मंत्रालय
प्रेस वक्तव्य
मार्को रूबियो, विदेश मंत्री
जून 26, 2026

आज लेबनान, इज़रायल और अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय फ़्रेमवर्क पर हस्ताक्षर होना, इस क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता लाने के राष्ट्रपति ट्रंप के प्रयासों में एक और अहम मील का पत्थर है।

इज़रायल और लेबनान उन प्राचीन सभ्यताओं के उत्तराधिकारी हैं, जिनका इतिहास बाइबिल के समय तक जाता है। इन दोनों देशों ने दुनिया के सर्वाधिक उद्यमी लोगों को जन्म दिया है और इनके पास दुनिया के सबसे ख़ूबसूरत समुद्रतट हैं। लेकिन दशकों से ये देश आतंकवादी मिलिशिया और प्रॉक्सी समूहों द्वारा युद्ध में घसीटे गए हैं, जिन्होंने लेबनान की संप्रभुता को कमज़ोर किया है, इज़रायल पर निरर्थक हमले किए हैं और पूरे मध्य पूर्व में अराजकता फैलाई है।

हिज़्बुल्लाह, जो ईरान का सबसे खतरनाक प्रतिनिधि संगठन (प्रॉक्सी) है, ने बार-बार लेबनान की सरकार और लोगों की इच्छा के विरुद्ध काम करते हुए देश को विनाशकारी युद्धों में धकेला है, जिसका सबसे हालिया उदाहरण इसी मार्च में देखने को मिला। उसने लेबनान के भीतर विशाल सैन्य ढांचा खड़ा किया है, इज़रायली शहरों पर हज़ारों रॉकेट और ड्रोन दागे हैं और सीरिया की तबाही में भी अहम भूमिका निभाई है। हिज़्बुल्लाह अमेरिकियों के खिलाफ़ हमलों की साजिश भी रचता है, नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले उन नेटवर्कों का समर्थन करता है जो हमारे गोलार्ध और अमेरिका के भीतर हिंसा को बढ़ावा देते हैं, तथा दुनिया भर में अमेरिकी नागरिकों और हितों के लिए सीधे तौर पर खतरा पैदा करता है।

आज, इज़रायल और लेबनान की सरकारों ने एक ऐसे फ़्रेमवर्क पर सहमत होने का साहसिक फ़ैसला किया है जो अंतहीन संघर्ष से बाहर निकलने का एक व्यावहारिक रास्ता तैयार करता है। यह समझौता लेबनान की संप्रभुता को बहाल करने, हिज़्बुल्लाह को निरस्त्र करने और उसके आतंकवादी ढांचे को खत्म करने, तथा अपने नागरिकों के लिए खतरा दूर होने पर इज़राइल को अपनी सीमाओं पर लौटने में सक्षम बनाने के लिए एक स्पष्ट और व्यवस्थित प्रक्रिया स्थापित करता है। यह अमेरिका की मदद से लेबनान के लिए एक त्रिपक्षीय सैन्य समन्वय समूह (एमसीजी4एल) भी बनाता है, ताकि दोनों पक्ष इस फ़्रेमवर्क को लागू कर सकें। लेबनान के लिए, यह फ़्रेमवर्क लंबे संकट से बाहर निकलने का एक वास्तविक रास्ता प्रदान करता है। इज़रायल के लिए, यह उसकी उत्तरी सीमा पर लगातार बने खतरे को दूर करने का एक सत्यापन योग्य रास्ता बनाता है।

अमेरिका हिंसा के चक्र को हमेशा के लिए खत्म करने की दिशा में कदम उठाने के लिए दोनों संप्रभु सरकारों के साहस की सराहना करता है। अमेरिका इस प्रक्रिया से पूरी तरह जुड़ा रहेगा और महत्वपूर्ण संसाधन प्रदान करेगा, जिसमें संयुक्तराष्ट्र के साथ समन्वय में तत्काल उपलब्ध कराई जा रही 10 करोड़ डॉलर की मानवीय सहायता शामिल है।

अमेरिका लेबनान के पूरे इलाक़े में अधिक प्रभावी ढंग से संप्रभुता स्थापित करने के लिए लेबनानी सशस्त्र बलों (एलएएफ़) की क्षमता और सामर्थ्य को बेहतर बनाने के अपने इरादे की भी पुष्टि करता है। इस उद्देश्य के लिए, युद्ध मंत्रालय लेबनान में स्थायी शांति के लिए राष्ट्रपति के दृष्टिकोण का समर्थन करने के वास्ते मौजूदा क़ानूनी प्राधिकारों और आवंटनों के तहत एलएएफ़ को 3 करोड़ डॉलर से अधिक की प्रतिपूर्ति करने के लिए तैयार है।

हम इस फ़्रेमवर्क को लागू करने तथा इज़रायल, लेबनान और पूरे मध्य पूर्व के लिए अधिक उज्जवल और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए अपने क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने का इरादा रखते हैं।


मूल स्रोत: https://www.state.gov/releases/office-of-the-spokesperson/2026/06/the-united-states-israel-and-lebanon-sign-the-trilateral-framework

अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।


This email was sent to stevenmagallanes520.nims@blogger.com using GovDelivery Communications Cloud on behalf of: Department of State Office of International Media Engagement · 2201 C Street, NW · Washington, DC · 20520 GovDelivery logo

No comments:

Page List

Blog Archive

Search This Blog

Your trading needs AI now

Most market participants spend hours analyzing charts and still miss the real move ...