Saturday, June 27, 2026

अमेरिका ने वाशिंगटन, डीसी में दूसरे पैक्स सिलिका शिखर सम्मेलन का आयोजन किया

Department of State United States of America

अनुवादअमेरिकी विदेश विभाग केसौजन्य से



अमेरिकी विदेश मंत्रालय
प्रवक्ता का कार्यालय
मीडिया नोट
जून 26, 2026

वाशिंगटन, डीसी में 25–26 जून को आयोजित दूसरा पैक्स सिलिका शिखर सम्मेलन आज संपन्न हो गया। दिसंबर 2025 में आर्थिक मामलों के अवर विदेश मंत्री जैकब हेलबर्ग द्वारा शुरू किया गया पैक्स सिलिका आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आपूर्ति शृंखला सुरक्षा पर विदेश मंत्रालय की प्रमुख पहल है। इस पहल का उद्देश्य सहयोगी देशों और विश्वसनीय साझेदारों के बीच आर्थिक सुरक्षा पर एक नई सहमति विकसित करना है, ताकि विशिष्ट खनिजों, ऊर्जा संसाधनों, उन्नत विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, एआई अवसंरचना और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी सुरक्षित, समृद्ध और नवोन्मेषी आपूर्ति शृंखलाओं को बढ़ावा दिया जा सके।

पैक्स सिलिका शिखर सम्मेलन 2026 में 10 और साझेदारों ने पैक्स सिलिका घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किया, जिससे सिर्फ़ छह महीनों में कुल हस्ताक्षरकर्ताओं की संख्या 24 हो गई। साथ ही, अमेरिकी आर्थिक सुरक्षा को आगे बढ़ाने के लिए नए तंत्र भी प्रस्तुत किए गए।

पैक्स सिलिका शिखर सम्मेलन 2026 में उद्योग जगत की भी भागीदारी रही, जिसके कारण पैक्स सिलिका के हस्ताक्षरकर्ता देश और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधि एआई आपूर्ति शृंखलाओं को सुरक्षित बनाने के लिए सहयोग के मुद्दे पर मिलकर चर्चा कर सके।

पैक्स सिलिका शिखर सम्मेलन की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया शिखर सम्मेलन की फ़ैक्ट शीट देखें।

मीडिया से संबंधित पूछताछ के लिए कृपया अपने सवाल यहां प्रस्तुत करें, और नवीनतम जानकारी के लिए X पर @UnderSecE को फ़ॉलो करें। अधिक जानकारी के लिए पैक्स सिलिका की वेबसाइट देखें।


मूल स्रोत: https://www.state.gov/releases/office-of-the-spokesperson/2026/06/united-states-hosts-second-pax-silica-summit-in-washington-dc/

अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।


This email was sent to stevenmagallanes520.nims@blogger.com using GovDelivery Communications Cloud on behalf of: Department of State Office of International Media Engagement · 2201 C Street, NW · Washington, DC · 20520 GovDelivery logo

No comments:

Page List

Blog Archive

Search This Blog

How to survive the heatwave

+ A new backyard world record  ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ͏ ...