Wednesday, June 3, 2026

आतंकवाद के वित्तपोषण और प्रतिबंधों से बचाव में प्रयुक्त ईरानी डिजिटल परिसंपत्ति एक्सचेंजों पर प्रतिबंध

Department of State United States of America

अनुवादअमेरिकी विदेश विभाग केसौजन्य से



अमेरिकी विदेश मंत्रालय
प्रेस वक्तव्य
थॉमस “टॉमी” पिगट, प्रवक्ता
जून 2, 2026

अमेरिका ने आज ईरान के सबसे बड़े डिजिटल परिसंपत्ति (क्रिप्टोकरेंसी) एक्सचेंजों और उनके नेतृत्व पर प्रतिबंध लगा रहा है, जो ईरानी शासन की आतंकवादी गतिविधियों और प्रतिबंधों से बचने की कोशिशों में मददगार रहे हैं।

इन एक्सचेंजों ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) को अवैध लेनदेन करने में सक्षम बनाया है, ईरानी शासन को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणालियों तक पहुंचने में मदद की है, और शासन के अंदरूनी लोगों के लिए अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए संपत्ति के देश से बाहर स्थानांतरण को संभव बनाया है। इनका उपयोग ईरान की गिरती अर्थव्यवस्था को सहारा देने और अमेरिकी अभियानों के दौरान शासन की परिसंपत्तियों को बचाने के लिए भी किया गया है। जबकि ईरान की अर्थव्यवस्था तेज़ी से गिर रही है, ईरानी शासन ने अपने भ्रष्ट एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए डिजिटल परिसंपत्तियों के उपयोग करने का विकल्प चुना है।

आज की यह कार्रवाई ट्रंप प्रशासन के अधिकतम दबाव अभियान का हिस्सा है, जो इकॉनोमिक फ़्यूरी और राष्ट्रीय सुरक्षा राष्ट्रपतीय ज्ञापन 2 (एनएसपीएम-2) के समर्थन में चलाया जा रहा है। अमेरिका धन के प्रवाह का पता लगाना जारी रखेगा – चाहे वह पारंपरिक बैंकिंग प्रणाली के माध्यम से हो या डिजिटल परिसंपत्तियों के माध्यम से – ताकि ईरानी शासन को परमाणु हथियार विकसित करने से रोका जा सके और आतंकवाद के वित्तपोषण की उसकी क्षमता को बाधित किया जा सके।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय का रिवार्ड्स फ़ॉर जस्टिस (आरएफ़जे) कार्यक्रम, ईरानी आईआरजीसी और उसकी विभिन्न शाखाओं के वित्तीय तंत्र को बाधित करने में मददगार सूचना के लिए 1.5 करोड़ डॉलर तक का इनाम दे रहा है। अधिक जानकारी आरएफ़जे की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आज की कार्रवाई संशोधित कार्यकारी आदेश (ई.ओ.) 13224 और साथ ही एनएसपीएम-2 – जो अमेरिकी सरकार को ईरान पर अधिकतम दबाव डालने का निर्देश देता है – के समर्थन में जारी ई.ओ. 13902 के तहत दिए गए प्राधिकार के अनुरूप  की जा रही है। आज की कार्रवाई के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया वित्त मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति देखें।


मूल स्रोत: https://www.state.gov/releases/office-of-the-spokesperson/2026/06/targeting-irans-digital-asset-exchanges-for-terror-finance-and-sanctions-evasion/

अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।


This email was sent to stevenmagallanes520.nims@blogger.com using GovDelivery Communications Cloud on behalf of: Department of State Office of International Media Engagement · 2201 C Street, NW · Washington, DC · 20520 GovDelivery logo

No comments:

Page List

Blog Archive

Search This Blog

Today Blake opens the books on the greatest year in TheoTrade history.

Year One and Year Two. Every number live. Today July 28th at 2 PM ET — free. ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏...