Monday, February 14, 2022

अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन की भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर के साथ बैठक

Department of State United States of America

अनुवादअमेरिकी विदेश विभाग केसौजन्य से



अमेरिकी विदेश विभाग
प्रवक्ता का कार्यालय
रीडआउट
फरवरी 11, 2022

निम्नलिखित पाठ प्रवक्ता नेड प्राइस के हवाले से है:

विदेश मंत्री एंटनी जे. ब्लिंकन ने आज मेलबर्न में भारतीय विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर से मुलाक़ात की। विदेश मंत्री ब्लिंकन और विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका-भारत सामरिक साझेदारी को व्यापक और प्रगाढ़ करने की दिशा में पिछले एक साल में हुई प्रगति की समीक्षा की, जोकि हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे परे शांति, सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है। विदेश मंत्री ब्लिंकन और विदेश मंत्री जयशंकर ने क्वाड के माध्यम से हिंद-प्रशांत सहयोग को मज़बूत करने के प्रयासों पर तथा नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को सुदृढ़ करने सहित साझा प्राथमिकताओं पर सहयोग बढ़ाने के बारे में चर्चा की। विदेश मंत्री ब्लिंकन और विदेश मंत्री जयशंकर ने कोविड-19 महामारी से लड़ाई में सहयोग, रूसी आक्रामकता के जवाब में कूटनीतिक प्रयासों, अफ़ग़ानिस्तान में हमारे सामने मौजूद चुनौतियों, बर्मा को लोकतंत्र के रास्ते पर वापस लाने और आपसी महत्व के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।


मूल स्रोत:  https://www.state.gov/secretary-blinkens-meeting-with-indian-external-affairs-minister-jaishankar-4/

अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।


This email was sent to stevenmagallanes520.nims@blogger.com using GovDelivery Communications Cloud on behalf of: Department of State Office of International Media Engagement · 2201 C Street, NW · Washington, DC · 20520 GovDelivery logo

No comments:

Page List

Blog Archive

Search This Blog

⚾️ No. 1 overall seed stunned in regionals

Plus, Elite 11 Finals MVPs, and why it's time for the SEC to prove it's the best. ...