Monday, February 14, 2022

राष्ट्रपति बाइडेन की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत का रीडआउट

Department of State United States of America

अनुवादअमेरिकी विदेश विभाग केसौजन्य से



व्हाइट हाउस
फरवरी 12, 2022

राष्ट्रपति जोसेफ़ आर. बाइडेन जूनियर ने आज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ यूक्रेन की सीमाओं पर रूस के बढ़ते सैन्य जमावड़े के बारे में बात की। राष्ट्रपति बाइडेन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, यदि रूस यूक्रेन पर एक बार फिर आक्रमण करता है, तो अमेरिका अपने सहयोगी देशों और साझेदारों के साथ निर्णायक जवाब देगा और रूस पर त्वरित एवं गंभीर क़ीमत थोपेगा। राष्ट्रपति बाइडेन ने दोहराया कि यूक्रेन पर एक और रूसी आक्रमण व्यापक मानवीय पीड़ा का कारण बनेगा और रूस की प्रतिष्ठा को कम करेगा। राष्ट्रपति बाइडेन ने राष्ट्रपति पुतिन से स्पष्ट कहा कि जहां अमेरिका अपने सहयोगी देशों और साझेदारों के साथ पूर्ण समन्वय में कूटनीति में संलग्न रहने के लिए तैयार है, वहीं हम अन्य परिदृश्यों के लिए भी समान रूप से तैयार हैं।


मूल स्रोत:  https://www.whitehouse.gov/briefing-room/statements-releases/2022/02/12/readout-of-president-bidens-call-with-president-vladimir-putin-of-russia/ 

अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।


This email was sent to stevenmagallanes520.nims@blogger.com using GovDelivery Communications Cloud on behalf of: Department of State Office of International Media Engagement · 2201 C Street, NW · Washington, DC · 20520 GovDelivery logo

No comments:

Page List

Blog Archive

Search This Blog

⚾️ No. 1 overall seed stunned in regionals

Plus, Elite 11 Finals MVPs, and why it's time for the SEC to prove it's the best. ...