Thursday, August 13, 2026

जन्म पर्यटन समाप्त करने के लिए विदेश मंत्रालय ने टास्क फ़ोर्स का गठन किया

Department of State United States of America

अनुवादअमेरिकी विदेश विभाग केसौजन्य से



अमेरिकी विदेश मंत्रालय
प्रवक्ता का कार्यालय
फ़ैक्ट शीट
अगस्त 12, 2026

राष्ट्रपति ट्रंप और विदेश मंत्री रूबियो के नेतृत्व में विदेश मंत्रालय अमेरिकी नागरिकता की अखंडता की रक्षा करने, यह सुनिश्चित करने कि गैरआप्रवासी वीज़ा का इस्तेमाल केवल उनके वैध और निर्धारित उद्देश्यों के लिए हो, और जन्म पर्यटन (बर्थ टूरिज़्म) के जरिए उनके दुरुपयोग को रोकने के लिए सभी उपलब्ध साधनों का इस्तेमाल कर रहा है। जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि नागरिकता कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिसे कि अमेरिकी आव्रजन क़ानूनों के सुनियोजित दुरुपयोग के जरिए हासिल किया जा सके। विदेश मंत्रालय जन्म पर्यटन पर रोक लगाने और अमेरिकी आव्रजन व्यवस्था की अखंडता की रक्षा करने के लिए होमलैंड सिक्योरिटी मंत्रालय (डीएचएस) के साथ मिलकर काम कर रहा है।

नई जन्म पर्यटन रोकथाम टास्क फ़ोर्स 

इस व्यापक प्रयास को अधिकतम प्रभावी बनाने के लिए विदेश मंत्रालय ने जन्म पर्यटन रोकथाम टास्क फ़ोर्स का गठन किया है।

  • जन्म पर्यटन रोकथाम टास्क फ़ोर्स दुनिया भर में वीज़ा धारकों की गतिविधियों की समीक्षा करती है ताकि जन्म पर्यटन के मामलों की पहचान की जा सके, इसमें शामिल होने या इसे बढ़ावा देने वालों के वीज़ा रद्द करने की कार्रवाई की जा सके, और वीज़ा के इस दुरुपयोग से लाभ कमाने वाले नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।
  • यह टास्क फ़ोर्स विदेश मंत्रालय और डीएचएस सहित अन्य संघीय एजेंसियों में उपलब्ध जानकारी का विश्लेषण और समन्वय करके इस दुरुपयोग से निपटती है।
  • टास्क फ़ोर्स के समन्वय की बदौलत विदेश मंत्रालय वैश्विक स्तर पर जन्म पर्यटन के खिलाफ़ कार्रवाई कर रहा है। इस शोषण और दुरुपयोग को समाप्त करने के लिए दुनिया भर के लोगों के यात्रा रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
  • जन्म पर्यटन रोकथाम टास्क फ़ोर्स ने वीज़ा के इस तरह दुरुपयोग से हमारे देश को बचाने के लिए दुनिया भर के विदेशी नागरिकों के 600 से ज़्यादा वीज़ा रद्द करने की कार्रवाई की है।
  • विदेश मंत्रालय आम तौर पर तब वीज़ा रद्द करता है जब संभावित अपात्रता के संकेत मिलते हैं।
  • विदेश मंत्री के पास वीज़ा रद्द करने का व्यापक विवेकाधिकार है और ट्रंप प्रशासन अमेरिकी लोगों तथा हमारी आव्रजन व्यवस्था की अखंडता की रक्षा के लिए इस अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

जन्म पर्यटन मुनाफ़े वाला धंधा बन गया है

बिचौलियों ने जन्म पर्यटन को एक आकर्षक मुनाफ़े वाला धंधा बना दिया है।

  • ये बिचौलिए कभी-कभी खुद को प्रसव सहायिका, दाई या वेलनेस सलाहकार के रूप में पेश करते हैं, और खुले तौर पर “अमेरिका में बच्चे के जन्म” से जुड़ी सेवाओं, वीज़ा कोचिंग और अस्पताल के इंतज़ामों का विज्ञापन करते हैं।
  • कुछ बिचौलिए चिकित्सा दस्तावेजों में फ़र्ज़ीवाड़ा करते हैं या अपने ग्राहकों को उनकी यात्रा के वास्तविक उद्देश्य को छिपाने और अस्पताल के बिलों का भुगतान करने से बचने की सलाह देते हैं, और अपने ऑनलाइन विज्ञापनों में ग्राहकों को “स्वत: नागरिकता मिलने” और “सीमाओं से मुक्त भविष्य” का वादा करते हैं।
  • तथ्य साफ़ हैं – जन्म पर्यटन बड़े पैमाने पर होने वाली गतिविधि है जिसमें दुनिया के हर हिस्से के देशों के नागरिक शामिल हैं।
  • विदेश मंत्रालय इन नेटवर्कों को खत्म करने और इसमें शामिल सभी लोगों को जवाबदेह ठहराने के लिए कार्रवाई कर रहा है।

जन्म पर्यटन संबंधी धोखाधड़ी

कांसुलर मामलों के ब्यूरो की टास्क फ़ोर्स और दुनिया भर में अमरीकी दूतावासों एवं वाणिज्य दूतावासों के कांसुलर अधिकारियों के प्रयासों से बड़े पैमाने पर की जा रही धोखाधड़ी के तौर-तरीके उजागर हो रहे हैं।

  • जो विदेशी नागरिक जानबूझकर अपनी यात्रा या अमेरिका में प्रवेश के उद्देश्य के बारे में गलत जानकारी देते हैं, वे स्थायी रूप से अमेरिकी वीज़ा या अमेरिका में प्रवेश के लिए अपात्र हो सकते हैं।
  • विदेश मंत्रालय को ऐसे मामले मिले हैं जिनसे पता चलता है कि कुछ आवेदक अपने बच्चों – और संभवत: भविष्य में खुद के लिए भी – अमेरिकी नागरिकता पाने के लिए हमारे क़ानूनों को दरकिनार करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
  • एक दंपति ने दो बच्चों को अमेरिका में जन्म देने के लिए सम्मेलन और छुट्टी बिताने के दौरान खरीदारी को अपनी यात्रा का बहाना बनाया। उन्होंने दो अलग-अलग वीज़ा आवेदनों में अपनी यात्रा के उद्देश्यों के बारे में झूठ बोला। दूसरी बार उन्होंने यह तथ्य भी छिपाया कि उनका एक बच्चा पहले से था। उनके वीज़ा रद्द कर दिए गए हैं।
  • एक और मामले में, एक विदेशी सरकारी अधिकारी ने अपनी सरकार की ओर से सिर्फ़ एक हफ़्ते की यात्रा के लिए वीज़ा मांगा, लेकिन इसके बजाय तीन महीने तक रुकीं और जाने से पहले अमेरिका में बच्चे को जन्म दिया। विदेश मंत्रालय ने उसका वीज़ा रद्द कर दिया।
  • एक अन्य यात्री ने ऑरलैंडो में छुट्टियां बिताने के लिए वीज़ा आवेदन किया और इसके बजाय लॉस एंजिल्स की यात्रा की तथा वहां पहुंचने के पांच दिन बाद बच्चे को जन्म दे दिया। विदेश मंत्रालय ने उसका वीज़ा रद्द कर दिया।

नागरिकता कोई ऐसी चीज़ नहीं है जिसे आव्रजन क़ानूनों का सुनियोजित तरीके से दुरुपयोग और उल्लंघन करके हासिल किया जा सके। जो विदेशी नागरिक वीज़ा व्यवस्था का दुरुपयोग करते हैं और जो लोग ऐसा करने में उनकी मदद करते हैं, वे अपना वीज़ा, अमेरिका में प्रवेश का अधिकार और यहां अपना भविष्य गंवा सकते हैं। यह तो बस शुरुआत है।


मूल स्रोत: https://www.state.gov/releases/office-of-the-spokesperson/2026/08/state-department-establishes-task-force-to-end-birth-tourism/

अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।


This email was sent to stevenmagallanes520.nims@blogger.com using Granicus Communications Cloud on behalf of: Department of State Office of International Media Engagement · 2201 C Street, NW · Washington, DC · 20520 GovDelivery logo

No comments:

Page List

Blog Archive

Search This Blog

This week’s IT LIST is here

Oura Ring 5 + the most in-demand eligible finds.  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ...