Friday, August 7, 2026

अमेरिका ने स्वास्थ्य और मानवीय सहायता के लिए आस्था आधारित संगठनों को 2 अरब डॉलर की ऐतिहासिक वित्तीय सहायता देने की घोषणा की

Department of State United States of America

अनुवादअमेरिकी विदेश विभाग केसौजन्य से



अमेरिकी विदेश मंत्रालय
प्रवक्ता का कार्यालय
मीडिया नोट
अगस्त 6, 2026

आज, अमेरिका ने दुनिया भर में वैश्विक स्वास्थ्य और मानवीय सहायता प्रदान करने वाले आस्था आधारित तथा सामुदायिक संगठनों के साथ लगभग 2 अरब अमेरिकी डॉलर की फ़ंडिंग साझेदारियों की घोषणा की। यह ऐतिहासिक घोषणा पिछले 20 वर्षों में आस्था आधारित संगठनों के लिए वैश्विक स्वास्थ्य संबंधी विदेशी सहायता का सबसे बड़ा आवंटन है। यह ट्रंप प्रशासन की उन संगठनों के साथ साझेदारी करने की प्रतिबद्धता को दिखाता है जो अपने कार्यों के ज़रिए अपनी आस्था को व्यवहार में उतारते हैं और जिन्होंने दुनिया की सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में स्वास्थ्य और मानवीय सहायता पहुंचाने की अपनी क्षमता को सिद्ध किया है।

यह नई फ़ंडिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाने जाने वाले और स्थानीय आस्था आधारित साझेदारों के एक बड़े नेटवर्क को दी जाएगी, जिसमें वर्ल्ड विज़न, कम्पैशन इंटरनेशनल और समैरिटंस पर्स शामिल हैं।

दुनिया भर में आस्था आधारित और सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत करना

अमेरिका फ़र्स्ट ग्लोबल हेल्थ स्ट्रैटेजी (एएफ़जीएचएस) के तहत एक ऐतिहासिक प्रतिबद्धता के तौर पर, विदेश मंत्रालय ने 20 से ज़्यादा देशों में आस्था और समुदाय आधारित अस्पतालों और क्लीनिकों के ज़रिए एकीकृत जीवनरक्षक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए 1.4 अरब डॉलर देने की घोषणा की। वर्ल्ड विज़न और स्थानीय आस्था आधारित कार्यान्वयन साझेदारों के एक समूह को फ़ेथ एंड कम्युनिटी इनिशिएटिव’ (एफ़सीआई) अवॉर्ड के ज़रिए विदेश मंत्रालय, फ़ंड की उपलब्धता के आधार पर, पांच वर्षों में 85 करोड़ डॉलर तक की सहायता देने का इरादा है, जिसके ज़रिए निम्नांकित का समर्थन किया जा सकेगा:

  • 17 देशों में 2,500 से अधिक आस्था आधारित अस्पतालों, क्लीनिकों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को सुदृढ़ बनाया जाएगा, ताकि वे उच्च गुणवत्ता वाली किफ़ायती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकें।
  • 30,000 से अधिक सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा, उन्हें पारिश्रमिक प्रदान किया जाएगा तथा आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वे आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सकें।

एएफ़जीएसएच के तहत विभिन्न देशों की सरकारों के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों (एमओयू) के ज़रिए 57 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त सहायता सीधे आस्था आधारित और सामुदायिक अस्पतालों एवं क्लीनिकों को प्रदान की जाएगी। इस प्रकार कुल 1.4 अरब डॉलर की यह सहायता घोषणा, पिछले 20 वर्षों में आस्था आधारित संगठनों के लिए वैश्विक स्वास्थ्य क्षेत्र में दी गई विदेशी सहायता की सबसे बड़ी घोषणा है।

जिन अनेक देशों को अमेरिका विदेशी सहायता प्रदान करता है, वहां आस्था आधारित स्वास्थ्य सेवा प्रदाता कुल स्वास्थ्य केंद्रों के 40 प्रतिशत या उससे अधिक का संचालन करते हैं। आस्था आधारित और समुदाय द्वारा संचालित अस्पतालों एवं क्लीनिकों का उपयोग करके विदेश मंत्रालय लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने वाले तंत्र – जिससे बीमारियों की रोकथाम, लोगों की जान बचाने और देशों को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद मिलती है – को मज़बूत बना रहा है। ये आस्था आधारित और सामुदायिक संगठन यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कम-से-कम 80 प्रतिशत संसाधन सीधे अग्रिम पंक्ति की स्वास्थ्य सेवाओं में लगे, जो सीधे मरीज़ों और ज़रूरतमंदों तक पहुंचती हैं। साथ ही, प्रशासनिक और प्रबंधन संबंधी खर्चों को भी सुव्यवस्थित किया जा रहा है। यह विदेश मंत्रालय की पूर्व की वित्तीय सहायता की तुलना में एक उल्लेखनीय वृद्धि है, जब केवल 35 से 40 प्रतिशत संसाधन ही अग्रिम पंक्ति की स्वास्थ्य सेवाओं में लगाए जाते थे।

दुनिया के सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भरोसेमंद साझेदार

इस ऐतिहासिक घोषणा के तहत अमेरिका ने अपने विश्वसनीय साझेदार संगठनों को 53.8 करोड़ डॉलर प्रदान करने का इरादा व्यक्त किया है। यह सहायता वैश्विक मानवीय सहायता अनुदानों की एक श्रृंखला का हिस्सा होगी, जिसके माध्यम से विदेश मंत्रालय जीवनरक्षक सहायता उपलब्ध करा रहा है। इस 53.8 करोड़ डॉलर की मानवीय सहायता राशि – समैरिटंस पर्स तथा वर्ल्ड विज़न और कम्पैशन इंटरनेशनल के संयुक्त नेतृत्व वाले एक संघ के लिए – के माध्यम से दुनिया भर में 16 मानवीय संकटों से जूझ रहे लगभग 70 लाख लोगों तक अहम जीवनरक्षक सहायता पहुंचाई जा सकेगी। इसमें से 10 करोड़ डॉलर से अधिक की सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि दुनिया भर में प्राकृतिक आपदाओं के समय त्वरित मदद दी जा सके और साथ ही आपदा की आशंका वाले 23 देशों में तैयारियों को भी मज़बूत किया जा सके।

समैरिटंस पर्स 100 से ज़्यादा देशों में काम कर चुका है, और इसका संघर्ष वाले क्षेत्रों, आपदा के बाद की परिस्थितियों तथा रोग प्रकोप वाले इलाक़ों में – जहां बहुत कम संगठन प्रभावी ढंग से काम कर पाते हैं – आपातकालीन राहत पहुंचाने का दशकों पुराना रिकॉर्ड है। संकट की स्थिति उत्पन्न होने के कुछ ही घंटों के भीतर अपने विमान, सहायता कर्मियों, राहत सामग्री और फ़ील्ड अस्पतालों को तेज़ी से तैनात करने की इसकी क्षेत्रीय स्तर पर तैयारी करके रखने की रणनीति (फ़ील्ड-फ़ॉरवर्ड मॉडल), नौकरशाही से जुड़ी देरी के बिना ज़रूरतमंदों तक मदद पहुंचाने की ट्रंप प्रशासन की प्राथमिकता से सीधे मेल खाती है। हाल ही में, जून में आए विनाशकारी भूकंप के बाद समैरिटंस पर्स ने वेनेज़ुएला में एक फ़ील्ड हॉस्पिटल स्थापित कर प्रभावित इलाकों के मरीज़ों का इलाज किया।

वर्ल्ड विज़न-कम्पैशन इंटरनेशनल कंसोर्टियम – अकॉर्ड नेटवर्क के साथ मिलकर –  विविध आस्था आधारित संगठनों को एक मंच पर लाता है, जिनके पास दुनिया भर में आपदा और मानवीय राहत कार्यों का दशकों का अनुभव है। वर्ल्ड विज़न की पहुंच 100 से ज़्यादा देशों में है और उसने 2025 में 104 आपदा राहत अभियानों के ज़रिए 3.56 करोड़ लोगों तक मदद पहुंचाई है; और कम्पैशन इंटरनेशनल के पास 29 देशों में हज़ारों स्थानीय चर्चों के साथ काम करने का 70 साल से ज़्यादा का अनुभव है और उसका भूकंप, चक्रवात, महामारी और संघर्ष के कारण विस्थापन जैसी परिस्थितियों में तेज़ी से आपात सहायता पहुंचाने का सिद्ध रिकॉर्ड है। संयुक्त रूप से यह कंसोर्टियम अपने व्यापक अनुभव, नियमों के गंभीरतापूर्वक अनुपालन एवं पारदर्शिता, स्थानीय स्तर पर स्थापित विश्वसनीय साझेदारियों तथा पर्याप्त वित्तीय क्षमता के बल पर वैश्विक स्तर पर त्वरित और प्रभावी आपातकालीन मानवीय सहायता प्रदान करने में सक्षम है।

समैरिटंस पर्स, वर्ल्ड विज़न और कम्पैशन इंटरनेशनल ऐसे आस्था आधारित और सामुदायिक संगठनों के साथ साझेदारी करने के इस प्रशासन के संकल्प का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हैं, जो कि करदाताओं के धन का ज़िम्मेदारीपूर्वक उपयोग करते हुए ज़रूरतमंद लोगों तक जीवनरक्षक मानवीय सहायता पहुंचाते हैं।


मूल स्रोत: https://www.state.gov/releases/office-of-the-spokesperson/2026/08/united-states-announces-historic-2-billion-in-health-and-humanitarian-assistance-to-faith-based-organizations

अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।


This email was sent to stevenmagallanes520.nims@blogger.com using Granicus Communications Cloud on behalf of: Department of State Office of International Media Engagement · 2201 C Street, NW · Washington, DC · 20520 GovDelivery logo

No comments:

Page List

Blog Archive

Search This Blog

🐤 Astera Labs' Post-Earnings Pullback May Be Last Chance to Buy Below $360

Sandisk Corporation (NASDAQ: SNDK) might have just posted one of the most eye-catching earnings beats of the season, but...