Thursday, July 16, 2026

आईआरजीसी के हथियार खरीद नेटवर्क को सहयोग देने वालों के खिलाफ़ कार्रवाई

Department of State United States of America

अनुवादअमेरिकी विदेश विभाग केसौजन्य से



अमेरिकी विदेश मंत्रालय
प्रवक्ता का कार्यालय
प्रेस वक्तव्य
थॉमस “टॉमी” पिगट, प्रवक्ता
जुलाई 15, 2026

आज अमेरिका ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) की ओर से हथियार खरीद में मदद करने वाले चार व्यक्तियों और तीन संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा रहा है। समझौता ज्ञापन (एमओयू) को लागू करने के लिए अमेरिका द्वारा सद्भावनापूर्ण प्रयास किए जाने के बावजूद, ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता के लिए ख़तरे पैदा करना जारी रखा है, जिसमें वाणिज्यिक जहाज़ों पर हमले भी शामिल हैं। ये प्रतिबंध विदेशों से खरीद के उन प्रयासों और वित्तीय नेटवर्कों को बाधित करेंगे जो आईआरजीसी की हथियार क्षमताओं को बनाए रखते हैं।

आज की यह कार्रवाई संयुक्तराष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएन) के नवीनीकृत प्रस्तावों, जिनमें प्रस्ताव 1747 (2007) और प्रस्ताव 1929 (2010) शामिल हैं, को सुदृढ़ करती है। ये प्रस्ताव ईरान की प्रसार-संबंधी गतिविधियों पर रोक लगाते हैं। इन प्रस्तावों के अनुसार ईरान द्वारा हथियारों की खरीद, तथा यूएन सदस्य देशों द्वारा ईरान को ऐसे सामान की आपूर्ति, बिक्री या हस्तांतरण निषिद्ध है।

अमेरिका आईआरजीसी और ईरानी सरकार को उन संसाधनों तक पहुंच से वंचित करना जारी रखेगा जो उनकी अस्थिरताकारी गतिविधियों को बनाए रखते हैं। हम उन गतिविधियों को बेनक़ाब करने, बाधित करने और उनका मुक़ाबला करने के लिए सभी उपलब्ध साधनों का इस्तेमाल करेंगे और ईरान को अपने प्रसार-संवेदनशील कार्यक्रमों को पुनर्गठित करने से रोकेंगे।

वित्त मंत्रालय की यह कार्रवाई कार्यकारी आदेश 13382 के तहत की गई है, जो सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसारकों और उनके समर्थकों को निशाना बनाता है। यह कार्रवाई अमेरिका द्वारा 8 मई और 10 जून 2026 को ईरान की सैन्य गतिविधियों को सक्षम बनाने वाले नेटवर्क को निशाना बनाकर लगाए गए प्रतिबंधों की कड़ी में आगे का कदम है। आज की कार्रवाइयों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया वित्त मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति देखें।


मूल स्रोत: https://www.state.gov/releases/office-of-the-spokesperson/2026/07/targeting-facilitators-of-irgc-weapons-procurement

अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।


This email was sent to stevenmagallanes520.nims@blogger.com using Granicus Communications Cloud on behalf of: Department of State Office of International Media Engagement · 2201 C Street, NW · Washington, DC · 20520 GovDelivery logo

No comments:

Page List

Blog Archive

Search This Blog

New York Bans New Data Centers

Tracking the backlash against AI – and what it means for your portfolio ...