Monday, May 18, 2026

फ़ैक्ट शीट: राष्ट्रपति डोनल्ड जे. ट्रंप ने चीन के साथ ऐतिहासिक समझौते किए, जिससे अमेरिकी कामगारों, किसानों और उद्योगों को फ़ायदा होगा

Department of State United States of America

अनुवादअमेरिकी विदेश विभाग केसौजन्य से



व्हाइट हाउस
फ़ैक्ट शीट
मई 17, 2026

शांति और समृद्धि में योगदान: इस हफ़्ते, 2017 के बाद पहली बार किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की चीन जनवादी गणराज्य की यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति डोनल्ड जे. ट्रंप ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ कई मुद्दों पर सहमति बनाई। इससे दुनिया भर में व्यवसायों और उपभोक्ताओं के लिए स्थिरता और विश्वास बढ़ेगा।

  • राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति शी इस बात पर सहमत हुए कि अमेरिका और चीन को निष्पक्षता और आपसी सहयोग के आधार पर रणनीतिक स्थिरता वाला रचनात्मक संबंध विकसित करना चाहिए। राष्ट्रपति ट्रंप आगामी शरद ऋतु के महीनों में राष्ट्रपति शी का वाशिंगटन दौरे पर स्वागत करेंगे। इसी साल बाद में आयोजित जी20 और एपेक शिखर सम्मेलनों के मेज़बान के तौर पर दोनों देश एक-दूसरे का समर्थन करेंगे।
  • दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता; उन्होंने होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का आह्वान किया, और इस बात पर भी सहमत हुए कि किसी भी देश या संगठन को टोल वसूलने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
  • राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति शी ने उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण के अपने साझा लक्ष्य की पुष्टि की।

अमेरिकाचीन व्यापार और निवेश बोर्डों की स्थापना: इस ऐतिहासिक समझौते की आधारशिला के तौर पर, राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति शी ने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को बेहतर बनाने के लिए दो नई संस्थाओं की स्थापना पर सहमत हुए: अमेरिका-चीन व्यापार बोर्ड, और अमेरिका-चीन निवेश बोर्ड।

  • व्यापार बोर्ड अमेरिका सरकार और चीन सरकार के लिए गैर-संवेदनशील वस्तुओं के क्षेत्र में द्विपक्षीय व्यापार के प्रबंधन में मददगार होगा।
  • निवेश बोर्ड निवेश से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सरकार-से-सरकार स्तर का मंच प्रदान करेगा।

अमेरिकी श्रमिकों, किसानों और उद्योगों के लिए काम करना: राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रतिबद्धताओं के एक व्यापक पैकेज पर सहमति बनाई है, जिससे अमेरिका में ज़्यादा वेतन वाले रोज़गार पैदा होंगे और अमेरिकी उत्पादों के लिए नए बाज़ार खुलेंगे।

  • चीन दुर्लभ खनिजों (रेयर अर्थ्स) और अन्य विशिष्ट खनिजों – जिनमें यट्रियम, स्कैंडियम, नियोडिमियम और इंडियम शामिल हैं – से जुड़ी आपूर्ति श्रृंखला की कमियों के संबंध में अमेरिका की चिंताओं को दूर करेगा। चीन दुर्लभ खनिजों के उत्पादन और प्रसंस्करण के उपकरणों तथा तकनीकों की बिक्री पर लगे प्रतिबंधों या रोक के संबंध में भी अमेरिका की चिंताओं को दूर करेगा।
  • चीन ने चीनी एयरलाइनों के लिए अमेरिका में बने 200 बोइंग विमानों की शुरुआती खरीद को मंज़ूरी दी है। विमानों की यह खेप – 2017 के बाद से अमेरिका में बने बोइंग विमानों को खरीदने की चीन की पहली प्रतिबद्धता है – अमेरिका में विनिर्माण क्षेत्र में ज़्यादा वेतन वाली और उच्च-कौशल वाली नौकरियों को बढ़ावा देगी, और दशकों तक चीनी लोगों को अमेरिकी निर्मित विमानों में यात्रा करने का अवसर देगी।
  • चीन, अक्टूबर 2025 में की गई सोयाबीन खरीद की प्रतिबद्धताओं के अलावा, 2026 (आनुपातिक आधार पर), 2027 और 2028 में हर साल कम से कम 17 अरब डॉलर के अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदेगा।
  • चीन ने 400 से ज़्यादा अमेरिकी गोमांस उत्पादन इकाइयों की समाप्त हो चुकी सूचीबद्धताओं नवीकरण करके और नई इकाइयों को सूचीबद्ध करके, अमेरिकी गोमांस उत्पाद के लिए अपने बाज़ार तक पहुंच बहाल कर दी है। चीन, अमेरिकी गोमांस उत्पाद इकाइयों पर लगे सभी निलंबन आदेशों को हटाने के लिए अमेरिकी नियामकों के साथ मिलकर काम करेगा।
  • चीन ने उन अमेरिकी राज्यों से पोल्ट्री का आयात फिर से शुरू कर दिया है, जो यूएसडीए द्वारा अतिसंक्रामक एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ़्लू) से मुक्त घोषित किए जा चुके हैं।

मूल स्रोत: https://www.whitehouse.gov/fact-sheets/2026/05/fact-sheet-president-donald-j-trump-secures-historic-deals-with-china-delivering-for-american-workers-farmers-and-industry/

अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।


This email was sent to stevenmagallanes520.nims@blogger.com using GovDelivery Communications Cloud on behalf of: Department of State Office of International Media Engagement · 2201 C Street, NW · Washington, DC · 20520 GovDelivery logo

No comments:

Page List

Blog Archive

Search This Blog

8 Stocks Wall Street Analysts Love Most

When in doubt over picking which stocks to own it's wise to look at what the experts are saying. Here are the 8 stocks with the highes...