Friday, February 27, 2026

ईरान को अनुचित हिरासत का राज्य प्रायोजक नामित किया गया

Department of State United States of America

अनुवादअमेरिकी विदेश विभाग केसौजन्य से



अमेरिकी विदेश मंत्रालय
प्रेस वक्तव्य
मार्को रूबियो, अमेरिकी विदेश मंत्री
फ़रवरी 27, 2026

आज मैं ईरान को ईरान को अनुचित हिरासत का राज्य प्रायोजक नामित कर रहा हूं। जब 47 वर्ष पहले ईरानी शासन ने सत्ता हथियाई थी, तब अयातुल्ला खुमैनी ने अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों को बंधक बनाए जाने का समर्थन करके सत्ता पर अपना नियंत्रण मज़बूत किया था। दशकों से, ईरान अन्य देशों के ख़िलाफ़ राजनीतिक लाभ उठाने के लिए निर्दोष अमेरिकियों, साथ ही अन्य देशों के नागरिकों को बेरहमी से हिरासत में रखना जारी रखे हुए है। इस घृणित प्रथा का अंत होना चाहिए।

राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले साल विदेशों में अनुचित हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा के लिए कार्यकारी आदेश जारी किया था, और इसके बाद अमेरिकी कांग्रेस ने 'काउंटरिंग रॉन्गफ़ुल डिटेंशन एक्ट ऑफ 2025' लागू किया, जो विदेश मंत्रालय को ईरान को अनुचित हिरासत के राज्य प्रायोजक के रूप में नामित करने के लिए अधिकृत करता है। यदि ईरान ने अपने इस व्यवहार को नहीं छोड़ा, तो हमें अतिरिक्त उपायों पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिनमें ईरान आने-जाने या वहां से गुजरने के लिए अमेरिकी पासपोर्ट के उपयोग पर संभावित भौगोलिक यात्रा प्रतिबंध लगाया जाना शामिल है।

ईरानी शासन लोगों को बंधक बनाना बंद करे और ईरान में अनुचित तरीके से हिरासत में लिए गए सभी अमेरिकियों को रिहा करे। ऐसे क़दम इस नामांकन और संबंधित कार्रवाइयों को समाप्त कर सकते हैं। हम उन्हें ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। किसी भी अमेरिकी को किसी भी कारण से ईरान की यात्रा नहीं करनी चाहिए। हम वर्तमान में ईरान में मौजूद अमेरिकियों से तुरंत वहां से निकल जाने के अपने आह्वान को दोहराते हैं।


मूल स्रोत: https://www.state.gov/releases/office-of-the-spokesperson/2026/02/iran-designated-as-a-state-sponsor-of-wrongful-detention

अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।


This email was sent to stevenmagallanes520.nims@blogger.com using GovDelivery Communications Cloud on behalf of: Department of State Office of International Media Engagement · 2201 C Street, NW · Washington, DC · 20520 GovDelivery logo

No comments:

Page List

Blog Archive

Search This Blog

ईरान को अनुचित हिरासत का राज्य प्रायोजक नामित किया गया

अनुवादअमेरिकी विदेश विभाग केसौजन्य से ईरान को अनुचित हिरासत का राज्य प्रायोज...