Monday, November 24, 2025

जिनेवा में शांति वार्ता का विवरण

Department of State United States of America

अनुवादअमेरिकी विदेश विभाग केसौजन्य से



विदेश मंत्री रूबियो, विशेष दूत विटकॉफ़, श्री कुशनर, सेक्रेटरी ड्रिस्कल और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल की बातचीत
अमेरिकी विदेश मंत्रालय
प्रवक्ता का कार्यालय
रीडआउट
नवंबर 23, 2025

आज विदेश मंत्री रूबियो, विशेष दूत विटकॉफ़, श्री जेरेड कुशनर और सेक्रेटरी ड्रिस्कल ने विचाराधीन समझौता मसौदे की समीक्षा के लिए यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के साथ व्यापक और सार्थक बैठक की। बातचीत स्पष्ट और विस्तृत रही और साझेदारी एवं साझा उद्देश्य की भावना से की गई।

यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि बैठक के दौरान उनकी सभी मुख्य चिंताओं — सुरक्षा गारंटी, दीर्घकालिक आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे की सुरक्षा, नौवहन की आज़ादी और राजनीतिक संप्रभुता — पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने समझौते की उभरती रूपरेखा के हर घटक में उनके फ़ीडबैक को शामिल करने के लिए अपनाए गए व्यवस्थित तरीके की तारीफ़ की।

यूक्रेनी प्रतिनिधियों ने कहा कि आज प्रस्तुत बदलावों और स्पष्टीकरण के मद्देनज़र वे मानते हैं कि मौजूदा समझौता मसौदे में उनके राष्ट्रीय हितों का ध्यान रखा गया है और इसमें निकट भविष्य और दीर्घावधि के लिए यूक्रेन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के वास्ते भरोसेमंद और प्रवर्तनीय उपायों की व्यवस्था है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि अनाक्रमण, ऊर्जा सुरक्षा और पुनर्निर्माण संबंधी प्रतिबद्धता के साथ मज़बूत सुरक्षा गारंटी उपाय उनकी मुख्य सामरिक ज़रूरतों को सार्थक तरीके से पूरा करते हैं।

विदेश मंत्री रूबियो और उनकी टीम ने यूक्रेन की संप्रभुता, सुरक्षा और भविष्य की समृद्धि को मौजूदा कूटनीतिक प्रक्रिया के केंद्र में बनाए रखने की अमेरिका की ठोस प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह काम लाखों लोगों की जान ले चुके युद्ध को खत्म करने तथा टिकाऊ और प्रवर्तनीय शांति के ज़रिए आगे और जनहानि नहीं होने देने के राष्ट्रपति ट्रंप के लक्ष्य से प्रेरित है। दोनों पक्षों ने निरंतर हुई प्रगति का स्वागत किया और अंतिम बदलावों की दिशा में बढ़ते समझौते के मद्देनज़र बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए।

बैठक इस बात पर सहमति के साथ खत्म हुई कि आज एक अहम प्रगति हुई है, और आगे भी निकट समन्वय जारी रखने की ज़रूरत है जब दोनों पक्ष एक टिकाऊ और व्यापक शांति की दिशा में काम कर रहे हैं।


मूल स्रोत: https://rollcall.com/factbase/topic/latest/email/087a8bf8d34e84b49881f016ed8dabd4/

अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।


This email was sent to stevenmagallanes520.nims@blogger.com using GovDelivery Communications Cloud on behalf of: Department of State Office of International Media Engagement · 2201 C Street, NW · Washington, DC · 20520 GovDelivery logo

No comments:

Page List

Blog Archive

Search This Blog

10,000 satellites. $1.5 trillion IPO. 7 stocks.

SpaceX is targeting a June IPO at 1.5 trillion - here are seven stocks that may benefit ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏...