Wednesday, July 2, 2025

ईरान और मध्य पूर्व पर जी7 विदेश मंत्रियों का संयुक्त वक्तव्य

Department of State United States of America

अनुवादअमेरिकी विदेश विभाग केसौजन्य से



अमेरिकी विदेश मंत्रालय
प्रवक्ता का कार्यालय
मीडिया नोट
जुलाई 1, 2025

कनाडा, फ़्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका के जी7 विदेश मंत्रियों और यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि ने निम्नांकित वक्तव्य का पाठ जारी किया।

वक्तव्य का आरंभ:

हम कनाडा, फ़्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका के जी7 विदेश मंत्रियों, और यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि ने 25 जून 2025 को हेग में बैठक की, जहां हमने मध्य पूर्व में हाल की घटनाओं पर चर्चा की।

हम इज़रायल और ईरान के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा घोषित, युद्धविराम के लिए अपना समर्थन दोहराते हैं, और सभी पक्षों से ऐसी कार्रवाइयों से बचने का आग्रह करते हैं जो क्षेत्र को और अस्थिर कर सकती हैं।

हम युद्धविराम को सुगम बनाने में क़तर की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हैं और ईरान एवं उसके प्रतिनिधि संगठनों और साझेदारों द्वारा उनके क्षेत्रों पर हाल में किए गए हमलों के मद्देनज़र क़तर और इराक़ के प्रति अपनी पूरी एकजुटता व्यक्त करते हैं। हम क्षेत्र में स्थिरता लाने और तनाव कम करने की दिशा में किए जाने वाले सभी प्रयासों का स्वागत करते हैं।

हम इस बात पर फिर से ज़ोर देते हैं कि ईरान इस्लामी गणराज्य के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं हो सकते, और हम ईरान से आग्रह करते हैं कि वह यूरेनियम संवर्धन की अपनी अनुचित गतिविधियों को दोबारा शुरू करने से परहेज करे। हम ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंधित एक व्यापक, सत्यापन योग्य और स्थायी समझौते के लिए वार्ता को फिर से शुरू किए जाने का आह्वान करते हैं।

एक स्थायी और विश्वसनीय समाधान के लिए, हम ईरान से अपने सुरक्षा दायित्वों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के साथ तत्काल फिर से पूर्ण सहयोग शुरू करने और आईएईए को ईरान में मौजूद सभी परमाणु सामग्रियों के बारे में सत्यापन योग्य जानकारी प्रदान करने का आह्वान करते हैं, जिसमें आईएईए निरीक्षकों को परमाणु स्थलों तक पहुंच प्रदान करना शामिल है। हम ईरान में आईएईए महानिदेशक ग्रॉसी की गिरफ़्तारी और उन्हें मृत्युदंड दिए जाने का आह्वान किए जाने की निंदा करते हैं।

हम वैश्विक परमाणु अप्रसार व्यवस्था की आधारशिला के तौर पर परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) की केंद्रीयता पर ज़ोर देते हैं। यह आवश्यक है कि ईरान एक भागीदार देश के रूप में संधि में शामिल रहे और संधि के तहत अपने दायित्वों को पूरी तरह से लागू करे।

हम मध्य पूर्व में शांति और स्थिरता के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। इस संदर्भ में, हम इस बात की पुनर्पुष्टि करते हैं कि इज़रायल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है। हम इज़रायल की सुरक्षा के लिए अपना समर्थन दोहराते हैं।

वक्तव्य समाप्त।


मूल स्रोत: https://www.state.gov/releases/office-of-the-spokesperson/2025/07/joint-statement-of-the-g7-foreign-ministers-on-iran-and-the-middle-east/

अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।


This email was sent to stevenmagallanes520.nims@blogger.com using GovDelivery Communications Cloud on behalf of: Department of State Office of International Media Engagement · 2201 C Street, NW · Washington, DC · 20520 GovDelivery logo

No comments:

Page List

Blog Archive

Search This Blog

🏈 Multiple NFL players granted fifth year of eligibility

Plus, the unranked teams who could crash the CFP, and Preseason All-SEC teams revealed. ...