Friday, March 27, 2026

विदेश मंत्री रूबियो का संवाददाता सम्मेलन

Department of State United States of America

अनुवादअमेरिकी विदेश विभाग केसौजन्य से



अमेरिकी विदेश मंत्रालय
वक्तव्य
मार्को रूबियो, अमेरिकी विदेश मंत्री
जॉइंट बेस एंड्रयूज़
मार्च 26, 2026

विदेश मंत्री रूबियो: मैं और कुछ नहीं कहूंगा – मैंने अभी-अभी एक लंबी कैबिनेट मीटिंग की है। तो, आप उसी से अंदाज़ा लगा सकते हैं।

सवाल: अरे, बस कीजिए, आपके पास कहने के लिए और भी बहुत कुछ होगा। आपके पास कहने के लिए और भी बहुत कुछ होगा।

सवाल: विदेश मंत्री महोदय, क्या आप जी7 से होर्मुज़ जलडमरूमध्य मामले में मदद करने के लिए कहेंगे?

विदेश मंत्री रूबियो: देखिए, मदद करना उनके अपने हित में है। मेरा मतलब, दूसरे देश वहां होकर हमारे मुक़ाबले कहीं ज़्यादा ईंधन पाते हैं, तो —

सवाल: लेकिन आप किस तरह की मदद मांगने वाले हैं – क्या यह माइनस्वीपर्स जहाज़ होंगे, या नौसेना की मदद?

विदेश मंत्री रूबियो: देखिए, इन बारीकियों को मैं युद्ध मंत्रालय पर छोड़ना चाहूंगा कि वे ठीक-ठीक बताएं कि क्या चाहिए, लेकिन यह उनके हित में है। यह उनके राष्ट्रीय हित में है।

सवाल: क्या आपको लगता है कि आज सुबह राष्ट्रपति ट्रंप ने जिस तरह नैटो की आलोचना की, वह भावना —

विदेश मंत्री रूबियो: मुझे लगता है कि उन्होंने अपना विचार भर व्यक्त किया है, और उनका कहना ये है कि अमेरिका से लगातार एक युद्ध में मदद करने के लिए कहा जाता है, और हम दुनिया के किसी भी दूसरे देश के मुक़ाबले उस युद्ध में सबसे ज़्यादा योगदान दे रहे हैं – एक ऐसा युद्ध जो दूसरे महाद्वीप में, यूक्रेन में हो रहा है। लेकिन जब अमेरिका को ज़रूरत थी, तो उसे सकारात्मक प्रतिक्रियाएं नहीं मिलीं। इसलिए वह – अभी वह बस अपना विचार व्यक्त कर रहे हैं कि – मुझे लगता है कि यूरोप के कुछ नेताओं ने कहा था कि यह यूरोप का युद्ध नहीं है। वैसे, यूक्रेन का युद्ध अमेरिका का युद्ध नहीं है, और फिर भी हमने उस लड़ाई में दुनिया के किसी भी दूसरे देश के मुक़ाबले ज़्यादा योगदान दिया है। तो, यह एक ऐसी बात होगी जिस पर विचार करना होगा, और जिस पर राष्ट्रपति को आगे ध्यान में रखना होगा।
सवाल: आपका क्या आकलन है —

सवाल: तो — तो —

सवाल: ईरान को रूस के समर्थन के बारे में आपका अभी क्या आकलन है?

विदेश मंत्री रूबियो: इस बारे में उनका आकलन?

सवाल: हां, आपका क्या आकलन है?

विदेश मंत्री रूबियो: मुझे लगता है कि रूस मुख्य रूप से उस युद्ध पर ध्यान दे रहा है, उनका युद्ध जो इस समय जारी है। इसके अलावा, मेरे पास अभी इस बारे में बताने के लिए और कुछ नहीं है, ख़ासकर मीडिया को बताने के लिए तो बिल्कुल नहीं।

सवाल: तो क्या आप — क्या आप उस स्वागत को लेकर बिल्कुल भी चिंतित हैं जो आपको मिल सकता है (अस्पष्ट) —

विदेश मंत्री रूबियो: मुझे मिलने वाला स्वागत? किसके द्वारा?

सवाल: मतलब, नेताओं द्वारा (अस्पष्ट)।

विदेश मंत्री रूबियो: मैं इसके बारे में चिंतित नहीं हूं। मैं वहां अमेरिका की ओर से मौजूद रहूंगा।

सवाल: नहीं, वे —

विदेश मंत्री रूबियो: मैं उनसे मिलने को उत्सुक हूं। मुझे नहीं पता कि उनसे मुझे कैसा स्वागत मिलेगा। मुझे लगता है कि उन्हें खुश होना चाहिए कि मैं जा रहा हूं, क्योंकि अब उन्हें आने की ज़रूरत नहीं है।

सवाल: अच्छा —

सवाल: क्या ईरान के साथ कूटनीति की समय सीमा अभी भी कल तक की ही है, विदेश मंत्री महोदय?

सवाल: नहीं, नहीं, वे शायद खुश हों — हालांकि जो कुछ चल रहा है, उससे वे खुश नहीं हैं।

विदेश मंत्री रूबियो: देखिए, फिर से कहता हूं, मैं उन्हें खुश करने के लिए वहां नहीं जा रहा हूं। व्यक्तिगत स्तर पर मेरे उन सभी के साथ अच्छे संबंध हैं, और हम उन सरकारों के साथ बहुत सावधानी से काम करते हैं, लेकिन जिन लोगों को खुश करने में मेरी दिलचस्पी है, वे हैं अमेरिका के लोग। मैं उन्हीं के लिए काम करता हूं। मैं फ़्रांस, जर्मनी या जापान के लिए काम नहीं करता। वे सब अच्छे लोग हैं। हमारी बैठकें बहुत अच्छी होंगी।

सवाल: क्या होर्मुज़ जलडमरूमध्य —

विदेश मंत्री रूबियो: लेकिन मैं काम करता हूं — मैं काम करता हूं अमेरिका के लोगों के लिए।

सवाल: क्या समय सीमा अभी भी कल तक की ही है, विदेश मंत्री महोदय?

विदेश मंत्री रूबियो: क्या?

सवाल: क्या ईरान के लिए बातचीत शुरू करने की समय सीमा अभी भी कल तक की ही है, या उसमें बदलाव हुआ है?

विदेश मंत्री रूबियो: राष्ट्रपति ने कैबिनेट बैठक में इस बारे में बात की थी, इसलिए —

सवाल: तो स्थिति क्या है?

सवाल: क्या होर्मुज़ जलडमरूमध्य को ज़मीन पर सेना उतारे बिना, अमेरिकी सैनिकों को ज़मीन पर तैनात किए बिना, फिर से खोला जा सकता है?

विदेश मंत्री रूबियो: यह एक सामरिक सैन्य सवाल है। इसके लिए क्या करना होगा, मैं इस बारे में अटकलें नहीं लगाने जा रहा।

सवाल: विदेश मंत्री महोदय —

विदेश मंत्री रूबियो: यह मार्ग कल ही खुल जाए, अगर ईरान वैश्विक नौवहन को धमकाना बंद कर दे, जो कि एक गंभीर मामला है और अंतरराष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन है। जिन भी देशों को अंतरराष्ट्रीय क़ानून की परवाह है, उन्हें इस बारे में कुछ न कुछ ज़रूर करना चाहिए।

सवाल: क्या आप जी7 में अपने साझेदारों से मदद मांगेंगे?

विदेश मंत्री रूबियो: देखिए, यह मदद हमारे लिए नहीं है। जैसा कि मैंने कहा, हमारे बहुत कम ऊर्जा संसाधन होर्मुज़ जलडमरूमध्य होकर गुजरते हैं। इसमें शेष विश्व का बहुत ज़्यादा हित जुड़ा हुआ है, इसलिए उन्हें आगे आकर इस मामले को संभालना चाहिए।

सवाल: विदेश मंत्री महोदय, आप ईरानी पक्ष में किसके साथ बातचीत कर रहे हैं?

विदेश मंत्री रूबियो: देखिए, फिर से कहता हूं, हम उन बारीकियों में नहीं जाएंगे। कुछ मध्यस्थ देश संदेशों का आदान-प्रदान कर रहे हैं, और इस विषय में कुछ प्रगति भी हुई है। जैसा कि आपने देखा है और जैसा कि पहले ही दर्ज किया जा चुका है, कुछ ठोस प्रगति हुई है। होर्मुज़ जलडमरूमध्य होकर अब ज़्यादा ऊर्जा संसाधन निकल रहे हैं — हालांकि उतना ज़्यादा नहीं जितना होना चाहिए, लेकिन ऊर्जा प्रवाह में कुछ तेज़ी ज़रूर आई है। तो फिर से कहता हूं, संदेशों के आदान-प्रदान के मामले में कुछ प्रगति हुई है, लेकिन यह एक लगातार जारी और परिवर्तनशील प्रक्रिया है, जिस पर हम मीडिया में बातचीत या चर्चा नहीं करने जा रहे।

सवाल: क्या आपको लगता है कि यह प्रगति इतनी है कि दोनों पक्ष शायद जल्दी ही आमने-सामने बैठकर बातचीत कर सकें?

विदेश मंत्री रूबियो: देखते हैं। देखते हैं कि इसका क्या नतीजा निकलता है। मैं पहले से कोई राय नहीं बनाना चाहता। मैं कोई भविष्यवाणी नहीं करना चाहता। जैसा कि मैंने कहा, हम देखेंगे कि आगे क्या होता है। ठीक है? अच्छा, मित्रों।

सवाल: धन्यवाद।


मूल स्रोत: https://www.state.gov/releases/office-of-the-spokesperson/2026/03/secretary-of-state-marco-rubio-remarks-to-the-press-8/

अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।


This email was sent to stevenmagallanes520.nims@blogger.com using GovDelivery Communications Cloud on behalf of: Department of State Office of International Media Engagement · 2201 C Street, NW · Washington, DC · 20520 GovDelivery logo

No comments:

Page List

Blog Archive

Search This Blog

GSA Auctions Industrial Machinery Update

You are subscribed to Industrial Machinery for GSA Auctions. This information has recently ...