Friday, March 6, 2026

कुवैत सिटी स्थित अमेरिकी दूतावास की स्थिति

Department of State United States of America

अनुवादअमेरिकी विदेश विभाग केसौजन्य से



अमेरिकी विदेश मंत्रालय
प्रवक्ता का कार्यालय
मीडिया नोट
मार्च 5, 2026

विदेश मंत्रालय ने आज कुवैत सिटी स्थित अमेरिकी दूतावास के संचालन को निलंबित करने की घोषणा की है।

हालांकि अमेरिकी कर्मियों को किसी भी प्रकार की चोट पहुंचने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन विदेश में अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा हमेशा से अमेरिकी विदेश मंत्रालय की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।

कुवैत के लिए यात्रा परामर्श 'लेवल 3: यात्रा पर पुनर्विचार करें' बना हुआ है। अमेरिकी नागरिकों को travel.state.gov पर नवीनतम यात्रा परामर्श और देश संबंधी जानकारी देखनी चाहिए।

कुवैत में रह रहे अमेरिकी नागरिकों को – यदि वे सुरक्षित रूप से ऐसा कर सकते हों – कमर्शियल या अन्य उपलब्ध परिवहन विकल्पों का इस्तेमाल करते हुए देश छोड़ देना चाहिए। जो अमेरिकी नागरिक वहां से निकलने में असमर्थ हैं, वे वहीं अपने स्थान पर सुरक्षित बने रहें।

आपात सहायता – जिनमें कांसुलर सेवाएं और देश छोड़ने के लिए उपलब्ध विकल्पों की जानकारी शामिल हैं – की ज़रूरत वाले अमेरिकी नागरिक विदेश मंत्रालय के ब्यूरो ऑफ़ कांसुलर अफ़ेयर्स से 24/7 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: +1-202-501-4444 (विदेश से) और +1-888-407-4747 (अमेरिका और कनाडा से)।

अमेरिकी नागरिकों को दृढ़तापूर्वक प्रोत्साहित किया जाता है कि वे निकटतम अमेरिकी दूतावास या कांसुलेट से सुरक्षा अपडेट प्राप्त करने के लिए step.state.gov पर स्मार्ट ट्रैवलर एनरोलमेंट प्रोग्राम (स्टेप) में अपना पंजीकरण कराएं।

अतिरिक्त जानकारी के लिए https://travel.state.gov पर जाएं।


मूल स्रोत: https://www.state.gov/releases/office-of-the-spokesperson/2026/03/status-of-u-s-embassy-kuwait-city/

अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।


This email was sent to stevenmagallanes520.nims@blogger.com using GovDelivery Communications Cloud on behalf of: Department of State Office of International Media Engagement · 2201 C Street, NW · Washington, DC · 20520 GovDelivery logo

No comments:

Page List

Blog Archive

Search This Blog