Wednesday, February 25, 2026

राष्ट्रपति ट्रंप की शक्ति के ज़रिए शांति नीति: पुनर्स्थापित अमेरिकी नेतृत्व और वैश्विक सुरक्षा

Department of State United States of America

अनुवादअमेरिकी विदेश विभाग केसौजन्य से



व्हाइट हाउस
फ़रवरी 24, 2026

राष्ट्रपति डोनल्ड जे. ट्रंप हमेशा अमेरिकी जनता को सर्वोपरि रखेंगे – और इसमें अमेरिका फ़र्स्ट विदेश नीति के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता शामिल है। शक्ति के ज़रिए शांति पर आधारित निर्भीक क़दमों के जरिए राष्ट्रपति ट्रंप ने संघर्षों को समाप्त किया, खतरों को ध्वस्त किया और अमेरिकी सैन्य प्रभुत्व को पुनर्स्थापित किया, जिससे अमेरिकियों के लिए दुनिया अधिक सुरक्षित बनी और वैश्विक मंच पर अमेरिका के प्रति सम्मान बहाल हुआ।

  • युद्धों का अंत और शांति को बढ़ावा: "शांतिस्थापक राष्ट्रपति" के रूप में राष्ट्रपति ट्रंप ने लंबे समय से चले आ रहे आठ संघर्षों को सफलतापूर्वक समाप्त किया, जिनमें इज़रायल और हमास, इज़रायल और ईरान, आर्मेनिया और अज़रबैजान, मिस्र और इथियोपिया, पाकिस्तान और भारत, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और रवांडा, कोसोवो और सर्बिया, तथा कंबोडिया और थाईलैंड के बीच के संघर्ष शामिल हैं। इस बीच, राष्ट्रपति ट्रंप की गाज़ा शांति योजना ने सभी शेष बंधकों की रिहाई सुनिश्चित की, क्षेत्रीय सुरक्षा और समृद्धि के लिए बोर्ड ऑफ़ पीस की स्थापना की, और मध्य पूर्व में स्थायी स्थिरता का मार्ग प्रशस्त किया।
  • वैश्विक खतरों को बेअसर करना: ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के ज़रिए राष्ट्रपति ट्रंप ने लक्षित सैन्य हमलों, विस्तारित प्रतिबंधों और खुफ़िया अभियानों द्वारा ईरान की परमाणु हथियार क्षमता को निर्णायक रूप से समाप्त किया। ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिज़ॉल्व के तहत वेनेज़ुएला के तानाशाह और नार्को-आतंकवादी अभियुक्त निकोलस मदुरो तथा उनकी पत्नी को गिरफ़्तार किया गया, जबकि ऑपरेशन सदर्न स्पीयर ने फ़ेंटानिल की तस्करी करने वाले जहाज़ों पर हमलों में 150 नार्को-आतंकवादियों को ख़त्म कर अमेरिका में घातक मादक पदार्थों के प्रवाह को रोका।
  • सैन्य शक्ति को सुदृढ़ करना: राष्ट्रपति ट्रंप ने इतिहास के सबसे बड़े सैन्य बजट को मंज़ूरी दी, घरेलू सुरक्षा में पूर्ण कक्षीय प्रभुत्व के लिए "गोल्डन डोम" योजना प्रस्तुत की, तथा हमारे राष्ट्रीय हितों को तेज़ी से पूरा करने के लिए अमेरिका के रक्षा औद्योगिक आधार के पुनर्निर्माण, जहाज़ निर्माण की पुनर्बहाली तथा महत्वपूर्ण उद्योगों को देश में वापस लाने के वास्ते साझेदारियों को सक्रिय किया।
  • गठबंधनों और निवारक क्षमता को मज़बूत करना: राष्ट्रपति ट्रंप ने एक ऐतिहासिक समझौता कर नैटो सदस्य देशों के लिए अपने रक्षा व्यय को जीडीपी के 5% के स्तर तक बढ़ाना अनिवार्य कर दिया। उन्होंने पनामा पर सफलतापूर्वक दबाव डालकर उसे चीन की 'बेल्ट एंड रोड पहल' से हटने के लिए प्रेरित किया, यमन में हूती आतंकवादियों के साथ युद्धविराम पर सहमति बनाकर लाल सागर में सुरक्षित नौवहन को बहाल किया, और हूतियों को फिर से विदेशी आतंकवादी संगठन के रूप में नामित किया।
  • आतंकवाद का मुक़ाबला और सीमाओं की सुरक्षा: राष्ट्रपति ट्रंप के निर्देशन में अमेरिकी बलों ने आइसिस और अल-क़ायदा के प्रमुख नेताओं को ख़त्म किया और ऐबी गेट हमले के लिए ज़िम्मेदार आइसिस-के आतंकवादी को गिरफ़्तार किया। साथ ही, ट्रंप प्रशासन ने कई लैटिन अमेरिकी ड्रग कार्टेलों और मुस्लिम ब्रदरहुड की शाखाओं को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
  • अमेरिकियों की रिहाई और नागरिकों की सुरक्षा: राष्ट्रपति ट्रंप ने विदेशों में हिरासत में लिए गए दर्जनों अमेरिकियों की रिहाई सुनिश्चित की, जिनमें वेनेज़ुएला, अफ़ग़ानिस्तान, हमास, रूस और बेलारूस से संबंधित बंधक शामिल हैं।
  • विदेशी सहायता और कूटनीति में सुधार: राष्ट्रपति ट्रंप ने हमास से संबंधों के कारण यूएनआरडब्ल्यूए को फ़ंडिंग दिए जाने पर रोक लगा दी, अपने न्यायाधिकार के अतिक्रमण के लिए अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय पर प्रतिबंध लगाए, अमेरिकी करदाताओं के पैसे के विदेशों में गर्भपात के समर्थन में इस्तेमाल रोकने के लिए मेक्सिको सिटी नीति को फिर से लागू किया, और अमेरिकी दूतावासों को केवल अमेरिकी ध्वज फहराने का आदेश दिया। उन्होंने विदेश मंत्रालय को हमेशा अमेरिका फ़र्स्ट सिद्धांत के अनुपालन का निर्देश दिया, ताकि राजनयिक अमेरिकी हितों के अनुरूप कार्य करें।
  • अमेरिकी सेना का पुनरुत्थान: अमेरिकी सशस्त्र बलों ने पिछले 15 वर्षों की सर्वाधिक भर्तियों का स्तर हासिल किया, साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने कोविड-19 टीके नहीं लगवाने के कारण निष्कासित सैनिकों को पुनर्नियुक्त किया, ट्रांसजेंडर भर्ती पर रोक लगाई, और फ़ोर्ट ब्रैग तथा फ़ोर्ट बेनिंग जैसे सैन्य ठिकानों के पारंपरिक नामों को बहाल किया।

राष्ट्रपति ट्रंप की अमेरिका फ़र्स्ट नीति ने न केवल विरोधियों को हतोत्साहित किया है, बल्कि नई साझेदारियां भी स्थापित की हैं – जिससे दुनिया अधिक सुरक्षित हुई है और अमेरिका की सुरक्षा अधिक मज़बूर हुई है।


मूल स्रोत: https://www.whitehouse.gov/articles/2026/02/president-trumps-peace-through-strength-renewed-american-leadership-and-global-security/

अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।


This email was sent to stevenmagallanes520.nims@blogger.com using GovDelivery Communications Cloud on behalf of: Department of State Office of International Media Engagement · 2201 C Street, NW · Washington, DC · 20520 GovDelivery logo

No comments:

Page List

Blog Archive

Search This Blog

Fact-checking Trump's State of the Union address

Plus, NBC News visits Gaza tunnels which Israel says need to be destroyed. Today's T...