Wednesday, October 8, 2025

7 अक्टूबर के हमले की दूसरी बरसी

Department of State United States of America

अनुवादअमेरिकी विदेश विभाग केसौजन्य से



अमेरिकी विदेश मंत्रालय
प्रवक्ता का कार्यालय
विदेश मंत्री मार्को रूबियो का वक्तव्य
अक्टूबर 7, 2025

आज 7 अक्टूबर के हमले के दो साल पूरे हो गए हैं, जब हमास ने इज़रायल के इतिहास के सबसे क्रूर आतंकवादी हमले में 46 अमेरिकियों समेत 1,200 से ज़्यादा बेगुनाह पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की हत्या कर दी थी। इन हत्याओं के साथ-साथ, हमास ने 12 अमेरिकियों समेत 254 लोगों को बंधक बना लिया था। आज भी, 48 बंधक हमास की क़ैद में हैं, जिनमें अमेरिकी नागरिक इते चेन और ओमर न्यूट्रा के अवशेष शामिल हैं।

अमेरिका इज़रायल के अस्तित्व में रहने, अपनी रक्षा करने और अपने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अधिकार के लिए अपना अटूट समर्थन दोहराता है। इस दुखद बरसी को मनाते और पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए, हम इस तरह का अत्याचार फिर कभी नहीं होने देने के अपने संकल्प को दोहराते हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में, अमेरिका सभी बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने, गाज़ा में हमास के शासन को समाप्त करने और स्थायी शांति – जो न केवल इज़रायल की सुरक्षा बल्कि इस क्षेत्र में पीढ़ियों तक शांति और समृद्धि भी सुनिश्चित करेगी – संभव करने के प्रयासों की अगुआई कर रहा है। स्थिरता, सुरक्षा और आतंकमुक्त भविष्य का यह दृष्टिकोण राष्ट्रपति की 20-सूत्री योजना के केंद्र में है।

7 अक्टूबर 2023 के बाद हमने यहूदी विरोधवाद में भी चिंताजनक वृद्धि देखी है, जो दुनिया भर में यहूदी समुदायों के लिए ख़तरा है। जैसा कि मैंने कहा, यहूदी विरोधवाद से कभी समझौता नहीं किया जा सकता। हम इज़रायल के विरुद्ध आतंकवाद और यहूदी विरोधवाद के सभी कृत्यों की निंदा करते हैं, और हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस दुखद बरसी पर इज़रायल के साथ खड़े होने का आह्वान करते हैं।


मूल स्रोत: https://www.state.gov/releases/office-of-the-spokesperson/2025/10/two-year-anniversary-of-october-7th-attack/

अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।


This email was sent to stevenmagallanes520.nims@blogger.com using GovDelivery Communications Cloud on behalf of: Department of State Office of International Media Engagement · 2201 C Street, NW · Washington, DC · 20520 GovDelivery logo

No comments:

Page List

Blog Archive

Search This Blog

GSA Auctions Industrial Machinery Update

You are subscribed to Industrial Machinery for GSA Auctions. This information has recently ...