Ahad, 1 Mac 2026

ईरान पर सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में राजदूत वॉल्ट्ज़ का अतिरिक्त वक्तव्य

Department of State United States of America

अनुवादअमेरिकी विदेश विभाग केसौजन्य से



संयुक्तराष्ट्र में अमेरिकी मिशन
राजदूत माइक वॉल्ट्ज़
संयुक्तराष्ट्र में अमेरिकी प्रतिनिधि
न्यूयॉर्क
फ़रवरी 28, 2026

धन्यवाद, अध्यक्ष महोदय। मैं ईरानी शासन के तथाकथित प्रतिनिधि को जवाब देने के अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहूंगा।

अमेरिका इस बेतुके और सचमुच हास्यास्पद दावे को पूरी तरह ख़ारिज करता है कि अमेरिका की कार्रवाइयां अंतरराष्ट्रीय क़ानून के असंगत हैं।

सैंतालीस वर्षों से ईरानी शासन "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाता आया है। हर मौक़े पर, यहां तक कि अपनी संसद के प्रत्येक उद्घाटन सत्र में भी, उसने इज़रायल राष्ट्र को मिटाने का आह्वान किया है। उसने निरंतर ख़ून-ख़राबे और बड़े पैमाने पर हत्याओं का अभियान चलाया है। वह अमेरिका और इज़रायल को लक्षित करते हुए बिना किसी उकसावे के किए गए अनेक सशस्त्र हमलों, संयुक्तराष्ट्र चार्टर के उल्लंघन तथा पूरे मध्य पूर्व में अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए ख़तरा पैदा करने के लिए उत्तरदायी है। उसने अमेरिका के राष्ट्रपति, राष्ट्रपति ट्रंप, की हत्या तक का प्रयास तक किया है। उसने यह सब केवल सीधे तौर पर ही नहीं, बल्कि अपने दुष्कृत्यों को छिपाने और ढकने के उद्देश्य से अपने प्रतिनिधि संगठनों के माध्यम से भी किया है – और ये सब करते हुए सार्वजनिक रूप से स्वयं को पीड़ित के रूप में प्रस्तुत करता रहा है। ईरान की दुर्भावनापूर्ण गतिविधियां सीधे तौर पर अमेरिका, हमारे सैनिकों, विदेशों में हमारे सैनिक ठिकानों, हमारे साझेदारों तथा विश्वभर में हमारे सहयोगी देशों की सुरक्षा को ख़तरे में डालती हैं।

अमेरिका ने ईरान के साथ इस संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का हरसंभव प्रयास किया, किन्तु ईरान ने उस अवसर का लाभ उठाने में नाकाम रहा। इसलिए इज़रायल सरकार के साथ घनिष्ठ समन्वय में, अमेरिका ने संयुक्तराष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के अनुरूप इन ख़तरों का सामना करने हेतु विधिसम्मत क़दम उठाए हैं।

और अध्यक्ष महोदय, अंत में मैं बस इतना कहना चाहूंगा, आप जानते हैं कि आज रात कौन शिकायत नहीं कर रहा है? आप जानते हैं कि कौन अंतरराष्ट्रीय क़ानून की बारीकियों का हवाला नहीं दे रहा है? आप जानते हैं कि दुनिया भर में सड़कों पर निकलकर कौन जश्न मना रहा है? ईरानी जनता।

अध्यक्ष महोदय, शायद, शायद संभव है कि वे अंततः आज़ाद हो सकेंगे। मैं आपका धन्यवाद करता हूं।

सच कहूं तो, मैं इस पर और प्रतिक्रिया देकर इसे गरिमा प्रदान करना नहीं चाहता, ख़ासकर जब यह प्रतिनिधि इस निकाय में बैठकर उस शासन का प्रतिनिधित्व कर रहा है जिसने अपने ही हज़ारों नागरिकों को मार डाला है और उनसे कहीं बड़ी संख्या में लोगों को सिर्फ़ इसलिए जेल में डाल दिया है क्योंकि वे इनके ज़ुल्म से आज़ादी चाहते थे। धन्यवाद, अध्यक्ष महोदय।


मूल स्रोत: https://usun.usmission.gov/additional-remarks-at-an-emergency-un-security-council-briefing-on-iran/

अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही

आधिकारिक माना जाना चाहिए


This email was sent to stevenmagallanes520.nims@blogger.com using GovDelivery Communications Cloud on behalf of: Department of State Office of International Media Engagement · 2201 C Street, NW · Washington, DC · 20520 GovDelivery logo

Tiada ulasan:

Page List

Arkib Blog

Cari Blog Ini

10,000 satellites. $1.5 trillion IPO. 7 stocks.

SpaceX is targeting a June IPO at 1.5 trillion - here are seven stocks that may benefit ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏...