Sabtu, 28 Februari 2026

ईरान के सर्वोच्च नेता ख़ामेनेई की मौत पर राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का वक्तव्य

Department of State United States of America

अनुवादअमेरिकी विदेश विभाग केसौजन्य से



व्हाइट हाउस
फ़रवरी 28, 2026

इतिहास के दुष्टतम लोगों में से एक, ख़ामेनेई, मर गया है। यह न केवल ईरान के लोगों के लिए न्याय है, बल्कि उन सभी महान अमेरिकियों और दुनिया भर के कई देशों के उन लोगों के लिए भी न्याय है, जिन्हें ख़ामेनेई और ख़ून के प्यासे उसके गुंडों के गिरोह ने मार डाला या अपंग बना दिया था। वह हमारी ख़ुफ़िया एजेंसियों और बहुत ही उन्नत ट्रैकिंग प्रणालियों से बच नहीं सका, और इज़रायल के साथ मिलकर की गई कार्रवाइयों के कारण, वह या उसके साथ मारे गए अन्य नेता कुछ भी कर पाने में असमर्थ रहे।

ईरानी लोगों के लिए अपना देश वापस पाने का यह अब तक का सबसे बड़ा अवसर है। हमें सूचना मिल रही है कि उनके आईआरजीसी, सेना और अन्य सुरक्षा एवं पुलिस बलों के कई लोग अब और लड़ना नहीं चाहते हैं, और हमसे अभयदान मांग रहे हैं। जैसा कि मैंने कल रात कहा था, "अभी वे अभयदान पा सकते हैं, बाद में उन्हें केवल मौत मिलेगी!"

उम्मीद है, आईआरजीसी और पुलिस शांतिपूर्वक ईरानी देशभक्तों के साथ मिल जाएंगे, और देश को उस महानता तक वापस ले जाने के लिए एक इकाई के रूप में मिलकर काम करेंगे, जिसका कि वो हक़दार है। यह प्रक्रिया जल्द ही शुरू होनी चाहिए क्योंकि न केवल ख़ामेनेई की मौत हुई है, बल्कि मात्र एक दिन में ही देश काफ़ी हद तक नष्ट कर दिया गया है, और यहां तक कि मिटा दिया गया है। हालांकि, भारी और सटीक बमबारी पूरे सप्ताह, या जब तक पूरे मध्य पूर्व में, और वास्तव में पूरे विश्व में, शांति के हमारे लक्ष्य को हासिल करने के लिए ज़रूरी होगा, निर्बाध रूप से जारी रहेगी!

इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद।

राष्ट्रपति डोनल्ड जे. ट्रंप


मूल स्रोत: https://truthsocial.com/@realDonaldTrump/posts/116150413051904167

अस्वीकरण: यह अनुवाद शिष्टाचार के रूप में प्रदान किया गया है और केवल मूल अंग्रेज़ी स्रोत को ही आधिकारिक माना जाना चाहिए।


This email was sent to stevenmagallanes520.nims@blogger.com using GovDelivery Communications Cloud on behalf of: Department of State Office of International Media Engagement · 2201 C Street, NW · Washington, DC · 20520 GovDelivery logo

Tiada ulasan:

Page List

Arkib Blog

Cari Blog Ini

10,000 satellites. $1.5 trillion IPO. 7 stocks.

SpaceX is targeting a June IPO at 1.5 trillion - here are seven stocks that may benefit ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏  ͏...